Breaking News
राज्य में पिरूल से सीबीजी उत्पादन की तैयारियां  
सीएस ने अधिकारियों को बाढ़ सुरक्षा कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता को गम्भीरता से लेने की दी सख्त हिदायत
चमोली जिले में कृषि विभाग ने 2 करोड़ से अधिक की लागत से 65 परियोजना कार्यों को उतार रहा जमीन पर
उत्तराखण्ड में वैडिंग डेस्टिनेशन विकसित करने के लिए 04 सप्ताह में पॉलिसी बनाई जाय : मुख्यमंत्री
नेशनल गेम्सः वॉलंटियर बनने का क्रेज, तैयारी तेज
उत्तराखंड में जनवरी 2025 से लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री
आर्यन स्कूल में क्रिसमस समारोह आयोजित
फर्स्ट जनरेशन फाउंडर्स कॉन्क्लेव का हुआ आयोजन
अनाथ, निर्बल एवं ड्रापआउट बेटियों के हौसले को लगेगें पंख

दो दिवसीय सती शिरोमणि माता मेला विधि-विधान के साथ हुआ शुरू

चमोली: सती शिरोमणि माता अनसूया का दो दिवसीय मेला विधि विधान व पूजा-पाठ के साथ शनिवार को शुरू हो गया। बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने अनसूया मेले का शुभारंभ किया।
दत्तात्रेय जयंती के अवसर पर क्षेत्र की देवी डोलियां सती मां अनसूया के दरवार पहुॅची। मां अनसूया मंदिर में दत्तात्रेय जयंती पर सम्पूर्ण भारत से हर वर्ष निसंतान दंपत्ति और भक्तजन अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए पहुॅचते है।
जिला प्रशासन ने मेले के दौरान पूरे पैदल मार्ग पर सुरक्षा के साथ अन्य आवश्यक इंतेजाम किए है।
विदित है कि पौराणिक काल से दत्तात्रेय जयंती पर यहां हर वर्ष सती माता अनसूया मेला लगता है। मां अनुसूया मेले में निसंतान दंपत्ति और भक्तजन अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए पहुचते है। मान्यता है कि मां के दर से कोई खाली हाथ नहीं लौटता। मां सबकी झोली भरती है। इसलिए निसंतान दंपत्ति पूरी रात जागकर मां की पूजा अर्चना कर करते है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस मंदिर में जप और यज्ञ करने वालों को संतान की प्राप्ति होती है। इसी मान्यताओं के अनुसार, इसी स्थान पर माता अनुसूया ने अपने तप के बल पर त्रिदेव (ब्रह्मा, विष्णु और शंकर) को शिशु रूप में परिवर्तित कर पालने में खेलने पर मजबूर कर दिया था। बाद में काफी तपस्या के बाद त्रिदेवों को पुनः उनका रूप प्रदान किया और फिर यहीं तीन मुख वाले दत्तात्रेय का जन्म हुआ। इसी के बाद से यहां संतान की कामना को लेकर लोग आते हैं। यहां दत्तात्रेय मंदिर की स्थापना भी की गई है। बताते है कि ब्रह्मा, विष्णु और महेश ने मां अनुसूया के सतीत्व की परीक्षा लेनी चाही थी, तब उन्होंने तीनों को शिशु बना दिया। यही त्रिरूप दत्तात्रेय भगवान बने। उनकी जयंती पर यहां मेला और पूजा अर्चना होती है।
सती शिरोमणि माता अनसूया दो दिवसीय मेला विधि विधान व पूजा-पाठ के साथ शनिवार को शुरू हो गया। बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने अनसूया मेले का शुभारंभ किया। दत्तात्रेय जयंती के अवसर पर क्षेत्र की देवी डोलियां सती मां अनसूया के दरवार पहुॅची। मां अनसूया मंदिर में दत्तात्रेय जयंती पर सम्पूर्ण भारत से हर वर्ष निसंतान दंपत्ति और भक्तजन अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए पहुॅचते है।
जिला प्रशासन ने मेले के दौरान पूरे पैदल मार्ग पर सुरक्षा के साथ अन्य आवश्यक इंतेजाम किए है।
विदित है कि पौराणिक काल से दत्तात्रेय जयंती पर यहां हर वर्ष सती माता अनसूया मेला लगता है। मां अनुसूया मेले में निसंतान दंपत्ति और भक्तजन अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए पहुचते है। मान्यता है कि मां के दर से कोई खाली हाथ नहीं लौटता। मां सबकी झोली भरती है। इसलिए निसंतान दंपत्ति पूरी रात जागकर मां की पूजा अर्चना कर करते है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस मंदिर में जप और यज्ञ करने वालों को संतान की प्राप्ति होती है। इसी मान्यताओं के अनुसार, इसी स्थान पर माता अनुसूया ने अपने तप के बल पर त्रिदेव (ब्रह्मा, विष्णु और शंकर) को शिशु रूप में परिवर्तित कर पालने में खेलने पर मजबूर कर दिया था। बाद में काफी तपस्या के बाद त्रिदेवों को पुनः उनका रूप प्रदान किया और फिर यहीं तीन मुख वाले दत्तात्रेय का जन्म हुआ। इसी के बाद से यहां संतान की कामना को लेकर लोग आते हैं। यहां दत्तात्रेय मंदिर की स्थापना भी की गई है। बताते है कि ब्रह्मा, विष्णु और महेश ने मां अनुसूया के सतीत्व की परीक्षा लेनी चाही थी, तब उन्होंने तीनों को शिशु बना दिया। यही त्रिरूप दत्तात्रेय भगवान बने। उनकी जयंती पर यहां मेला और पूजा अर्चना होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top